राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर ) रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ,भारत सरकार के अधीन स्थापित एक स्वायत्तशासी संस्था है, जिसे बिहार राज्य के वैशाली जिला अंतर्गत हाजीपुर में स्थापित किया गया है। इसे संसद के अधिनियम (नाईपर अधिनियम 1998 ) के तहत उच्चतर शिक्षा ,अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस संस्थान की स्थापना औषधीय विज्ञान एवं अन्य सम्बंधित क्षेत्रो में नेतृत्व प्रदान करने हेतु की गयी है एवं इस उद्देश्य हेतु प्रारंभिक दौर में एम एस ( फॉर्म ) -फार्मेको इंफोर्मेटिक्स ,एम एस (फॉर्म ) फार्मेसी प्रैक्टिस तथा एम एस (फॉर्म )-बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में छात्रों का नामांकन किया जा रहा है। बाद में नाईपर मोहाली (पंजाब ) की तर्ज पर और भीं अनेक स्नातकोत्तर एवं डॉक्टोरल पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जायेंगे। वर्तमान अस्थायी परिसर के निकट संस्थान का अपना पूर्ण परिसर बनेगा, जिसके लिए बिहार सरकार द्वारा 100 एकड़ भूमि का आवंटन प्रस्तावित है। सरकार का यह प्रयास होगा की स्थायी परिसर को यथासंभव सार्वजनिक -निजी भागीदारी मॉडल के आधार पर विकसित किया जाये।
राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर ) हाजीपुर वैशाली अभी निर्यात संवर्धन औधोगिक पार्क (इ पी आइ पी ) जन्दाहा रोड, हाजीपुर वैशाली में अवस्थित है। यह बिहार राज्य में स्थापित होने वाला अपनी तरह का एक मात्र संस्थान है। शैक्षणिक सत्र 2007-08 में तीन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं। संस्थान सारे देश में छात्रों, शिक्षकों एवं शोध वैज्ञानिकों को आकर्षित करेगा। यह औषधीय विज्ञान के क्षेत्र में अनुसन्धान एवं विकास सेवाओं में उच्चतर कौशलयुक्त मानवीय शक्ति के विकास के लिए आधुनिकतम सुविधाएँ प्रदान करने हेतु बिहार सरकार के सहयोग से भारत सरकार द्वारा की गयी पहल का नतीजा है।
संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2007 -08 में तीन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों यथा -एम एस ( फॉर्म ) - फार्मेको इंफोर्मेटिक्स, एम एस (फार्म ) फार्मेसी प्रैक्टिस तथा एम एस ( फॉर्म )-बायोटेक्नोलॉजी में छात्रों का नामांकन लिया गया है। सैद्धांतिक कक्षाएं नाईपर , हाजीपुर ( इ पी आइ पी परिसर ) में तथा प्रायोगिक कक्षाएं मेंटर संस्था में प्रारंभ करना प्रस्तावित है। भविष्य में नाईपर हाजीपुर स्थायी परिसर बन जाने के बाद अनेको नये स्नातकोत्तर एवं डॉक्टोरल पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जायेंगे।
| पता | National Institute of Pharmaceutical Education and Research, Export Promotions Industrial Park (EPIP), Industrial Area Hajipur, Dist: Vaishali 844102, BIHAR, Vaishali, Bihar 844102, India |
|---|---|
| ईमेल | niper.hajipur2007@gmail.com |
| फोन | 06224 - 277226 |
| वेबसाइट | http://niperhajipur.ac.in |